Homeक्राइमBikaner Fraud : नकली सोना देकर बैंक से 18 लाख की धोखाधड़ी,...

Bikaner Fraud : नकली सोना देकर बैंक से 18 लाख की धोखाधड़ी, दो जनों पर केस दर्ज

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर गंगाशहर पुलिस थाने में बैंक में नकली सोना देकर 18 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाखा प्रबंधक रवि आर्य ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है जिसके अनुसार गंगाशहर मेन रोड़ निवासी दाऊलाल सोलंकी पुत्र रामेश्वर लाल और रामप्यारी पत्नी रामेश्वर सोलंकी ने बैंक में गोल्ड लोन के आवेदन कर रैत्ती से जांच कराए बिना नकली सोने के गहनों को असली बताते हुए बैंक से 18,87000 रुपयों का ऋण प्राप्त कर लिया।

आरोपियों ने स्वयं को सदोष लाभ पहुंचाते हुए ऋण की राशि भी नही चुकाई। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज मोनिका सिंह (उपनिरीक्षक) को जांच सौंपी है।



ताजा खबर