Homeक्राइमBikaner: गंगाशहर पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी, कुछ ही घंटे में लूट...

Bikaner: गंगाशहर पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी, कुछ ही घंटे में लूट की घटना का किया पर्दाफाश

आपणी हथाई न्यूज,26 नवंबर को घड़सीसर रोड पर सरस्वती नगर निवासी खलील अहमद के साथ हुई मारपीट व 20 हजार रुपये की लूट की घटना का  पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को धर-दबोचा। गंगाशहर थाना अधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए समीर उर्फ बचिया निवासी सर्वोदय बस्ती, वसीम निवासी लूणकरणसर हाल बजरंग धोरा के पास एवं दीपक निवासी फडबजार को गिरफ्तार किया है। वही एक आरोपी अल्ताफ फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में गैंग द्वारा शहर में करीब 20 झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने का खुलासा हुआ है। यह गिरोह सुबह लगभग पांच बजे किसी अकेले राहगीर को आधार कार्ड दिखाने के बहाने रोकता और बातचीत के दौरान लूट की घटना को अंजाम दे देते थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।



ताजा खबर