HomeबीकानेरBikaner : गेरसरिया मोहल्ले में गलतफ़हमी की चपेट में आया कचरा बिनने...

Bikaner : गेरसरिया मोहल्ले में गलतफ़हमी की चपेट में आया कचरा बिनने वाला कबाड़ी, सामने से आ रही महिला ने सोचा बच्चा चुराने वाला.. : पढ़ें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के गेरसरिया मौहल्ले में आज गलतफहमी के चलतें एक कचरा बिनने वाले को मुसीबत से सामना करना पड़ा। कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि गेरसर्रिया मोहल्ले में आज एक कबाड़ी कचरा इकठ्ठा करने वाला गुज़र रहा था इस दौरान सामने आ रही बच्ची को रोड़ पर चल रही गाड़ी से साइड करने की कोशिश की इस दौरान सामने से आ रही एक महिला ने गलतफहमी के चलतें उसे बच्चा चुराने वाला समझ लिया और देखते ही देखते लोग इकट्ठा हो गए। मामला बिगड़ता उससे पहले पुलिस मौके पर पहुँची तो पता चला कि ऐसा कुछ नही है और सिर्फ गलतफहमी के चलतें ही ये सब हुआ है। पुलिस ने कबाड़ी से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया।



ताजा खबर