Bikaner Holi 2026 : बीकानेर में आज लगेगा दिग्गजों का जमघट, नेतन्याहू, एपस्टीन और बॉलीवुड के कई चेहरे आएंगे नजर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner Holi 2026 : बीकानेर में आज लगेगा दिग्गजों का जमघट, नेतन्याहू,...

Bikaner Holi 2026 : बीकानेर में आज लगेगा दिग्गजों का जमघट, नेतन्याहू, एपस्टीन और बॉलीवुड के कई चेहरे आएंगे नजर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के श्रीरामसर रोड स्थित ऐतिहासिक धरणीधर खेल मैदान पर आज शनिवार शाम 5 बजे से ‘फागणिया फुटबॉल’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह मैच केवल खेल नहीं, बल्कि बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत और स्वांग कला का अद्भुत प्रदर्शन है। आयोजन समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल रंगा ने बताया कि इस बार पुरुष और महिलाओं की टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले में अब तक 35 से अधिक स्वांग कलाकारों ने अपनी प्रविष्टियां दर्ज करा दी हैं।

- Advertisement -Ads

इस अनूठे मैच की सबसे बड़ी विशेषता खिलाड़ियों की वेशभूषा है। मैदान पर खिलाड़ियों के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जेफरी एपस्टीन और चार्ली चैपलिन जैसे वैश्विक चेहरे फुटबॉल खेलते नजर आएंगे।

इसके साथ ही भारतीय संस्कृति और ग्लैमर का संगम भी देखने को मिलेगा, जहाँ भगवान शिव, तांत्रिक, श्रीनाथजी और विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप धारण किए कलाकार दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन जैसे फिल्मी सितारों के स्वांग के साथ मुकाबला करेंगे।

मैच की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मैदान समिति के पदाधिकारियों ने अंतिम रूप दे दिया है। सचिव सीताराम कच्छावा के अनुसार, आयोजन में नई बीनणी (दुल्हन), मिस इंडिया, कमांडो और ऋतंभरा जैसे विविध पात्रों का समावेश दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। समिति प्रभारी दुर्गा शंकर आचार्य, गोपालकृष्ण हर्ष और जगमोहन आचार्य सहित पूरी टीम व्यवस्थाओं को संभालने में जुटी है।खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए समिति ने विशेष घोषणा भी की है। मैच के दौरान जो कलाकार महिला का स्वांग स्वरूप धारण कर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उन्हें आयोजन के अंत में विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन बीकानेर की फाल्गुनी मस्ती और मेल-जोल की परंपरा को एक नए स्तर पर ले जाने का प्रयास है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर