Homeखटाखट स्टोरीBikaner : कर्मवान फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र बढाया एक और कदम,...

Bikaner : कर्मवान फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र बढाया एक और कदम, टाइपिंग और स्टेनोग्राफी की क्लासेज शुरू

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, शनिवार को शहर में शिक्षा को नई दिशा देने की कड़ी में कर्मवान फाउंडेशन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कर्मवान फाउंडेशन द्वारा संचालित के.वी. लाइब्रेरी में अब विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर टाइपिंग एवं स्टेनोग्राफी (स्टेनो) क्लासेज की शुरुआत की गई है। इन कक्षाओं का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना, शहर में शिक्षा को आगे बढाने के उद्देश्य से कर्मवान फाउंडेशन ने एक नवाचार करते हुवे कर्मवान लाइब्रेरी में ही कंप्यूटर सेंटर का आज शुभारम्भ किया गया ।

उदघाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चक्रवर्ती सिंह राठौड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजेश चुरा, डी पी पचीसिया, डॉ.भगवान सिंह मेड़तिया,ओमप्रकाश राठी, चंद्र मोहन व्यास, संतोष पुरोहित मंच पर मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने कहा कि इस संस्था की सबसे बड़ी बात ये है कि कंप्यूटर शिक्षा के लिए मात्र 251 रुपए प्रति माह अनुशासन शुल्क निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें। वही दूसरी और कॉमर्शियल लाईब्रेरी में शुल्क ज्यादा लिया जाता है,

डी.पी पचीसिया ने बताया कि कर्मवान फाउंडेशन पहले से ही बीकानेर के शहर परकोटे क्षेत्र में एक लाइब्रेरी का सफल संचालन कर रहा है, जहां केवल 100 रुपए मासिक अनुशासन शुल्क में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को निजी लाइब्रेरी जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

राजेश चुरा ने कहा कि के.वी. लाइब्रेरी के खुलने और अब टाइपिंग व स्टेनो क्लासेज की शुरुआत से बीकानेर के छात्रों को सरकारी नौकरी व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बड़ा सहारा मिल रहा है।

डॉ भगवान सिंह मेड़तिया ने कहा कि कर्मवान फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल छात्रों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक नया और सकारात्मक अध्याय मानी जाएगी।
संस्था की अध्यक्ष वेद व्यास ने आए हुए सभी अतिथियों को पूरा विश्वाश दिलाया कि शिक्षा के क्षेत्र में कर्मवान फाउंडेशन हमेशा तत्पर रहेगा, हमारी संस्था के द्वारा अनेक सामाजिक सरोकार में भी पूर्ण भागीदारी रहती है।
संस्था सचिव संतोष पुरोहित ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद प्रेषित किया।

 

कार्यक्रम में राजकुमार किराडू,संतोष पुरोहित, पिंटू राठी,जसराज सिंवर, प्रदीप सारस्वत,जितेंद्र सिंह भाटी,बृजमोहन पुरोहित,के लाल जोशी, भव्य दत्त भाटी,विशाल स्वामी, विमल स्वामी,हिमांशु गुप्ता,गोविंद सेवग, भैरूदान तंवर, विक्रम सिंह राजपुरोहित,रौनक पुरोहित,विक्रम हर्ष,सुनील रामावत, नवनीत व्यास,ऋषि पारीक,नकुल जोशी,शुभम भोजक, नंदकिशोर आचार्य,आदि मौजूद रहे।

 



ताजा खबर