Homeक्राइमBikaner : दरवाजा खटखटा कर जबरन घर में घुसे..और वारदात को अंजाम...

Bikaner : दरवाजा खटखटा कर जबरन घर में घुसे..और वारदात को अंजाम देकर हुए फरार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं । शहर में बढ़ती छीना-झपटी, लूट की वारदातों को अंजाम देने के बाद आमजन में भय व्याप्त है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र का है ,जहां पर एक मकान में चार बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाकर अंदर घुसने और मोबाइल फोन लूट लेने का मामला सामने आया है।

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार महिला मंडल स्कूल के सामने रहने वाले सुरेंद्र शुक्ला ने पुलिस को बताया कि 2 दिन पहले रात के समय दो बाइक सवार चार युवक उसके घर के आगे आए और घर का दरवाजा खटकायाम दरवाजा खोलते ही दो युवक जबरन उसके घर में घुस गए जबकि दो युवक बाहर बाइक पर ही खड़े रहे । घर में घुसते ही दोनों बदमाशों ने टेबल पर रखा मोबाइल फोन उठाया और मौके से फरार हो गए।

 

पीड़ित ने इसकी सूचना सदर थाने में दी थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण पीड़ित ने आहत होकर पुलिस महान निरीक्षक को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि गश्त की कमी के चलते बदमाश भी खौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।



ताजा खबर