Homeक्राइमBikaner Crime : कोटगेट पुलिस को मिली सफलता, चाकूबाजी मामले में फरार...

Bikaner Crime : कोटगेट पुलिस को मिली सफलता, चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के कोटगेट थाना पुलिस ने चाकूबाजी के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को सूरज टॉकीज के सामने स्थित एक दुकान पर कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने दुकानदार की पीठ में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जमील अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 



ताजा खबर