Homeक्राइमBikaner पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डोडा पोस्त, नकदी और हथियार के साथ...

Bikaner पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डोडा पोस्त, नकदी और हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन नीलकंठ के अंतर्गत छतरगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाधिकारी नवनीत सिंह ने किया, जिनकी टीम में एसआई जेठाराम मेघवाल सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 234 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। इसके साथ ही डोडा पोस्त की बिक्री से संबंधित 2 लाख 35 हजार 300 रुपये नकद, 4 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई छतरगढ़ थाना क्षेत्र के आरडी-443 के पास की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोहर सिंह (30 वर्ष), निवासी गांव भानसर तहसील छतरगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।मामले की जांच खाजूवाला के एसआई हरपाल सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 



ताजा खबर