Homeखटाखट स्टोरीBikaner : बीकानेर में एटीएस का बड़ा एक्शन, आतंकी नेटवर्क की मदद...

Bikaner : बीकानेर में एटीएस का बड़ा एक्शन, आतंकी नेटवर्क की मदद के आरोप में युवक गिरफ्तार

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, सीमावर्ती जिले बीकानेर में राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बज्जू थाना क्षेत्र के गोड़ू गांव निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार अनिल कुमार पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के कुख्यात आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े लोगों को भारतीय मोबाइल सिम सक्रिय कराने में सहयोग किया। एटीएस को काफी समय से उसकी संदिग्ध गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी मिल रही थी। ATS

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 17 जुलाई को अनिल कुमार ने एक भारतीय सिम कार्ड सक्रिय कराने के लिए आवश्यक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) साझा किया था। इसके बाद वही सिम पाकिस्तान में सक्रिय होकर उपयोग में लाई गई। तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया इनपुट के आधार पर एटीएस ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। करीब पांच दिन तक पूछताछ के बाद 27 जुलाई को उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ और जांच के दौरान एजेंसियां आरोपी के मोबाइल, कॉल डिटेल, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य संदिग्ध संपर्कों की गहन पड़ताल कर रही हैं। पुलिस ने अनिल कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में किसी बड़े आतंकी या सीमा पार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



ताजा खबर