


Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें के कालासर गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन निवेश के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी का मामला सामने आया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कालासर निवासी गोपीराम पुत्र खेमाराम जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी ईश्वर वर्मा, सुरेंद्र सैनी ,रेणु कच्छावा, रवीना कुमावत,राजेश जैन,विजय मौर्य,सुरेंद्र बरबर और रजत शर्मा खुद को कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि और प्रमोटर बताकर उससे संपर्क किया।online investment fraud News
आरोपियों ने एक ऑनलाइन वेबसाइट को फोरेक्स,सीएफडी और क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बताते हुए साप्ताहिक 5 प्रतिशत और मासिक 10 से 15 प्रतिशत मुनाफे का दावा किया। इसके अलावा आरोपियों ने उसे फर्जी अकाउंट, कूट रचित स्टेटमेंट और लाभ के दस्तावेज दिखाए और कंपनी को भारत में वैध अंतरराष्ट्रीय संस्था बताया।
पीड़ित ने बताया कि शुरुआती दौर में कुछ निवेशकों को सीमित भुगतान देकर विश्वास कायम किया गया। इसके बाद डिजिटल लाभ दिखाकर अधिक पैसे निवेश के लिए प्रेरित किया गया। और उसके बाद निवेशकों का मूलधन और मुनाफा रोक लिया गया।
पीड़ित ने ररोप लगाया कि आरोपियो ने आरबीआई और सेबी की बिना अनुमति तथा किसी वैध पंजीकरणों के करोड़ों रुपए का निवेश जुटाया गया और निवेश को से ली गई राशि को बदलकर यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी में दुबई और अन्य विदेशी स्थानों पर बैठे मुख्य संचालक को तक पहुंचाया जाता है।इस नेटवर्क में बहुस्तरीय कमीशन व्यवस्था भी संचालित की जाती है और लोगों को अधिक निवेश के लिए ऋण लेने तथा संपत्ति गिरवी रखने तक के लिए प्रेरित किया जाता है । बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । परिवादी के अनुसार इसी प्रकार के एक मामले में 12 नवंबर 2025 को भरतपुर के मथुरा गेट थाने में भी कुछ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है, इस मामले का भी परिवाद में जिक्र भी किया गया है।


