Homeक्राइमBikaner Murder News : बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ तहसील में पूर्व सरपंच की...

Bikaner Murder News : बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ तहसील में पूर्व सरपंच की हत्या

Bikaner Murder आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के धीरदेसर चोटियां गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है देर रात धीरदेसर चोटियां के पूर्व सरपंच मेघराज चोटियां (70) वर्ष की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद आसपास में दहशत का माहौल बन गया है।

 

शुरुआती जानकारी में सामने आया है शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर बड़ा खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में पूर्व सरपंच के भतीजों ने धारदार हथियार से अपने चाचा की हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने के बाद सीओ निकेत पारीक सहित पुलिस जाब्ता मौके के लिए रवाना हुआ। बरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



ताजा खबर