Homeबीकानेरबीकानेर :फिर से मेले पर नवदीप बीकानेरी के सुरों ने बनाया माहौल,भैरूनाथ...

बीकानेर :फिर से मेले पर नवदीप बीकानेरी के सुरों ने बनाया माहौल,भैरूनाथ भजन के बाद होगा नया पूनरासर भजन भी रिलीज

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में इन दिनों माहौल पूर्ण रूप से मेलामय हो चुका है। रामदेवरा पैदल यात्रा शुरू हो चुकी है, आगामी दिनों में पूनरासर, कोड़ाणा भैरू, सियाणा भैरू के लिए भी भक्त पैदल यात्रा के लिए निकलेंगे।
मेले के इसी माहौल को और भी आध्यात्मिक भावों से भर रहें है बीकानेर के लोक गायकों द्वारा यूट्यूब पर जारी किए गए भजन। हमेशा की तरह लोक गायक नवदीप बीकानेरी का एक भजन भगवान भैरवनाथ को समर्पित जारी हो चुका है। नवदीप का भैरु नाथ भजन ” भैरु बाबा हरदम दरबार थारे रमक झमक झम ” सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हो रहा है।

नवदीप बीकानेरी का ही पूनरासर को समर्पित एक नया भजन जल्द रिलीज होने वाला है। “मिंदर बण रयो नूवो रे अटाण” भी जल्द गोविन्द जिजीवाला यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर