आपणी हथाई न्यूज, मजदूर नेता नवीन कुमार व्यास (नेरसा ) को भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ का संयुक्त महामंत्री नियुक्त किया गया। नवीन व्यास को पद भार 14 जुलाई 2025 को बीकानेर के पुष्करणा भवन में हुए प्रांतीय अधिवेशन में दिया गया।
प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अधिवेशन में बीकानेर के गोपी किशन गहलोत को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गईं। भवानी शंकर व्यास और नन्द किशोर शर्मा को उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया।
नवीन व्यास को संयुक्त महामंत्री बनाने पर कमल आचार्य, संजय आचार्य,निर्मल आचार्य, मनु व्यास आदि जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की और नेरसा व्यास को बधाई प्रेषित की है।
मनोज रतन व्यास

