आपणी हथाई Bkaner न्यूज, बीकानेर में लगातार अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।अपराधियों में कानून का कोई भय नजर नहीं आ रहा, जिसके चलते अपराधी आपराधिक घटनाओं को खुलेआम अंजाम देकर लोगों में भय पैदा कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के व्यस्ततम मार्ग पर एक कैंपर गाड़ी से दूसरी गाड़ी को ठोका गया और एक युवक को बुरी तरह पीटा गया। यह झगड़ा आपसी रंजिश को लेकर हुआ बताया जा रहा है पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर छानबीन कर रही है।


