


आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अवैध नशे पर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ एमडी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने छह अक्टूबर को रावतों का मोहल्ला निवासी ओमेंद्र उर्फ नूनू मेहरा पुत्र को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से कुल 19.93 ग्राम एमडी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


