Homeक्राइमBikaner News : शहर में सूदखोरों की दबंगई ! बड़ा बाजार क्षेत्र...

Bikaner News : शहर में सूदखोरों की दबंगई ! बड़ा बाजार क्षेत्र में मारपीट में 6 लोग घायल

basic ad

Bikaner News आपणी हथाई न्यूज, शहर में बीते वर्षो में सूदखोरी और सूदखोरों से प्रताड़ना के मामलें सामने आते रहे है। मजबूरी या ज़रूरत में लिए गए पैसों का ब्याज भारी पड़ता है और नही चुकाए जाने पर सूदखोर मारपीट, हिसंक घटनाएं जैसी वारदातों को अंजाम दे देते है।

मंगलवार की रात को शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र में दूध की कड़ाई लगाने वाले शिवशंकर आचार्य की दुकान पर दो युवक आकर गाली गलौच करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन्हें वहां से भगा दिया। लेकिन थोड़ी ही देर में ये युवक अपने साथियों के साथ हाथों में कैंचियां और लोहे के खुरपे लेकर आये और शिव शंकर की दूध की कड़ाई को गिराकर उसके साथ मारपीट करने लगे।

इस दौरान पास खड़े लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में भाजयुमो उपाध्यक्ष कवि आचार्य और संजय आचार्य के सिर में चोट आई है। वही कालू अग्रवाल, निर्मल आचार्य, राहुल आचार्य और शिव शंकर भी मारपीट में घायल हुए है। मंगलवार की देर रात उन्हें पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

इस मामलें में शिवशंकर ने माजीसा बास निवासी सुशांत सिंह सोढा सहित 8-9 अन्य पर मारपीट और 15 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाए हैं। मामलें को लेकर मंगलवार की देर रात विधायक जेठानंद भी पीबीएम भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।



ताजा खबर