

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, जहां एक ओर राज् सरकार जल संरक्षण को लेकर सक्रिय हैं वहीं करमीसर गांव के पास मुरलीधर व्यास कॉलोनी से सट्टे बीकानेर की प्राचीन धरोहर मुंधड़ा बगेची में राजस्थान की एक मात्र अष्टकोणीय बावड़ी सरकारी उपेक्षा का शिकार हो रही है।आज से सैकड़ो साल पहले बीकानेर क़े मुंधड़ा परिवार ने बीकानेर की जनता की प्यास बुझाने हेतु यहां बावड़ी और तालाब क़े साथ महादेव मंदिर का निर्माण करवाया, इस जगह पर बीकानेर क़े संत फूलनाथ जी ने तपस्या की l आज इसी तालाब भूमि और बावड़ी की आगोर पर अतिक्रमण हो रहा है जिसके चलते तालाब और बावड़ी में पानी नहीं पहुंच रहा।

पिछले चार रविवार से यहां बीकानेर की अग्रणी सामाजिक संस्थाये श्रमशक्ति क़े माध्यम से श्रमदान करके बावड़ी और तालाब की सफाई में लगे हुवे हैँ, इस तपोभूमि से बीकानेर क़े सैकड़ो श्रद्धांलुओं का आत्मिक जुड़ाव हैँ, किन्तु अतिक्रमियों ने यहां की पानी आवक क़े रास्तो को झरनो को बंद कर रहे है, साथ ही महादेव मंदिर क़े पीछे प्राचीन समय में पानी का एक गहरा कुंड बनाया, उस कुंड को भी मिट्टी डलवाकर बंद क़र दिया गया ।

बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि इस संबंध में मंदिर से जुड़े भक्तो ने जिला विकास प्राधिकरण क़े उच्च अधिकारियो को लिखित में ज्ञापन देकर उनको अवगत करवाया गया हैँ l किन्तु अभी तक प्रशासन क़े स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है l



