


Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें के श्रीकोलायत गांव में बुधवार की सुबह कपिल सरोवर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया।
प्रारम्भिक जांच में व्यक्ति की शिनाख्त नही हो पाई। मृतक को उम्र तकरीबन 50 से 55 वर्ष की लग रही है। मृतक ने काले रंग कक टी शर्ट और काले रंग का बरमूडा पहन रखा है। फिलहाल शव को कोलायत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।


