Bikaner News : Nokha पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 22 ग्राम स्मैक के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeक्राइमBikaner News : Nokha पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 22 ग्राम...

Bikaner News : Nokha पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 22 ग्राम स्मैक के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें की पुलिस इन दिनों नशे की धरपकड़ को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रही है। जिलें में फैल रहे नशे के कारोबार को लेकर एसपी कावेंद्र सिंह और आईजी ओमप्रकाश पासवान के निर्देशन में जिले की पुलिस हर रोज नशे और नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -Ads

बुधवार को जिले की नोखा पुलिस ने नशे के खिलाफ एक कार्रवाई कर स्मैक के साथ दो भाइयों को गिरफ्तार किया है इनके पास से एक कार भी पुलिस ने जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की पहचान नोखा के उगमपुरा निवासी विशाल और स्वरूप पुत्र जगदीश उपाध्याय के रूप में हुई है। जिनके पास से 22 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने एनपीडीएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर