

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान एक बंदी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर केंद्रीय कारागृह में बंद बंदी मृतक चुन्नीलाल ,निवासी गोविंदगढ़ की तबीयत बिगड़ने पर 24 दिसंबर को पुलिस गार्ड के साथ उसे राजकीय अस्पताल श्रीगंगानगर ले जाया गया वहां से 25 दिसंबर को पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर किया गया जहां 26 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर मर्ग दर्ज कर ली है।




