Homeखटाखट स्टोरीBikaner : अब रोडवेज बस से दिल्ली,अहमदाबाद जयपुर का सफर होगा आरामदायक,...

Bikaner : अब रोडवेज बस से दिल्ली,अहमदाबाद जयपुर का सफर होगा आरामदायक, बीकानेर रोडवेज बेड़े में एसी स्लीपर-साधारण 26 बसों की होगी एंट्री

Bikaner Roadways Bus आपणी हथाई न्यूज,अब दिल्ली, जयपुर अहमदाबाद और उदयपुर जैसे रूटों का सफर रोड़वेज बसों के माध्यम से आरामदायक होने जा रहा है। राजस्थान रोडवेज यानि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रोड़वेज बसों के बेड़े में जल्द ही स्लीपर एसी बसों की एंट्री होने वाली है।

रोडवेज प्रबंधन ने बीकानेर आगार के लिए 6 एसी स्लीपर बसों को शामिल करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी हैं और इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए है। इसके अलावा 20 साधारण बसों के लिए भी टेंडर आमंत्रित किये है।

आपकों बता दे कि वर्तमान में बीकानेर रोडवेज आगार के पास 89 बसें हैं । नई बसों के जुड़ने के बाद परिचालन की क्षमता में तो वृद्धि होगी ही साथ ही यात्रियों को समय पर बस सेवा भी उपलब्ध हो सकेगी।



ताजा खबर