Bikaner: पीबीएम में नर्सिंगकर्मी धरने पर, एफआईआर दर्ज, अधीक्षक बोलें... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
HomeबीकानेरBikaner: पीबीएम में नर्सिंगकर्मी धरने पर, एफआईआर दर्ज, अधीक्षक बोलें...

Bikaner: पीबीएम में नर्सिंगकर्मी धरने पर, एफआईआर दर्ज, अधीक्षक बोलें…

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में आए दिन कभी डॉक्टर परिजन तो कभी रेजिडेंट और परिजन तो कभी नर्सिंग कर्मी और परिजन आमने सामने हो जाते हैं जिसके चलते पीबीएम में आने वाले मरीजों को खामियाजा भुगतना पड़ता है। परिजन और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच आए दिन होने वाली इन घटनाओं के बाद बार-बार स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा हड़ताल की चेतावनी दी जाती है जिसके चलते पीबीएम में उपचाराधीन मरीजों को खासी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है।

- Advertisement -Ads

कल रात फिर पीबीएम अस्पताल में फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग कर्मियों का आरोप है कि मरीज के परिजनों द्वारा उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की गई इस घटना के बाद पीबीएम के नर्सिंग कर्मी लामबंद हो कर हमला और बदसलूकी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के आगे धरना देकर बैठे हैं।

इस पूरे मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर परमिंदर सिरोही का कहना है कि नर्सिंग कर्मियों के साथ बदसलूकी और हमला करने वाले लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवा दी गई है। साथ ही अस्पताल अधीक्षक ने मरीजों के हित में नर्सिंग कर्मियों से धरना समाप्त करने की अपील की है। खबर लिखे जाने तक नर्सिंग कर्मी धरने पर डटे हुए हैं।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर