HomeबीकानेरBikaner: आईपीएल के शुरू होने के साथ पहले ही दिन पुलिस ने...

Bikaner: आईपीएल के शुरू होने के साथ पहले ही दिन पुलिस ने सट्टेबाज पर की सर्जिकल स्ट्राइक

आपणी हथाई न्यूज़, देशभर में जहां होली के त्यौहार की बहार है वही कल से देश में क्रिकेट का त्योहार आईपीएल भी शुरू हो गया है। विश्व भर में मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल के शुरू होने के साथ ही बीकानेर सहित देश दुनिया में क्रिकेट सट्टे का अवैध व्यापार भी शुरू हो जाता है। बीकानेर पुलिस भी आईपीएल शुरू होने के साथ ही सट्टेबाजों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने की तैयारी में नजर आ रही है।

कल आईपीएल की शुरुआत के साथ ही आईपीएल के पहले मैच में क्रिकेट सट्टा करते पुलिस ने कार्रवाई कर एक सट्टेबाज को दबोच लिया। पुलिस ने तुलसी विहार कॉलोनी निवासी सुशील कुमार पारख को क्रिकेट सट्टा करते हुए पकड़ा और पुलिस में उसके पास से 3100 रुपए बरामद किए गए हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या बीकानेर पुलिस लगातार सट्टेबाजों पर कार्रवाई करेगी या हमेशा की तरह छोटी मछलियों को ही जाल में फंसाएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल पुलिस ने पहले ही दिन कार्रवाई कर सट्टेबाजों के बीच हरचल पैदा कर दी है।



ताजा खबर