HomeबीकानेरBikaner: सड़क पर दौड़ रहा था बजरी से भरा ओवरलोडेड ट्रक,जिला कलेक्टर...

Bikaner: सड़क पर दौड़ रहा था बजरी से भरा ओवरलोडेड ट्रक,जिला कलेक्टर के निर्देश पर ट्रक किया जब्त

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देश पर ओवरलोडेड और बिना ई-रवन्ना चल रहे ट्रक को जब्त किया गया है।जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने शोभासर-बदरासर रोड पर विजिट के दौरान बजरी से भरा ओवरलोडेड ट्रक देखा। जिला कलक्टर ने एडीएम सिटी को इसकी जांच के निर्देश दिए। इस दौरान ट्रक चालक के पास ई-रवन्ना और अन्य जरूरी कागजात नहीं पाए गए।

ओवरलोडेड होने और अन्य आवश्यक कागजात नहीं होने के कारण जिला कलेक्टर ने खनन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और ट्रक जब्त करते हुए पुलिस थाने को सुपुर्द करवाया गया। ट्रक के विरुद्ध नियमानुसार शास्ती सहित अन्य कार्यवाही की जाएगी।



ताजा खबर