

आपणी हथाई न्यूज,भारतीय सीमा में लगातार पाकिस्तान से विमाननुमा गुब्बारे आ रहे हैं जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गजनेर थाना क्षेत्र के चांनी गाव के एक खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। हवा से भरे विमाननुमा गुब्बारे पर अंग्रेजी में पाकिस्तान लिखा हुआ था।सूचना मिलने पर गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। आपको बता दे इससे पूर्व भी बॉर्डर क्षेत्र में कई बार आ चुके हैं ऐसे ही सदिग्ध गुब्बारे।


