Homeखटाखट स्टोरीBikaner : जीवनदान मिले मरीजों ने 'डॉक्टर्स' को दी अनोखी सौगात,...

Bikaner : जीवनदान मिले मरीजों ने ‘डॉक्टर्स’ को दी अनोखी सौगात, बीकानेर हार्ट एंड सुपरस्पेशलिटी में हुआ विशेष आयोजन

basic ad

आपणी हथाई बीकानेर न्यूज,बीकानेर हार्ट एंड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में शनिवार को एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हाल ही में सफल ओपन हार्ट बायपास (CABG) सर्जरी के बाद नया जीवन पाने वाले मरीज रामलाल सारण जाट एवं कमला देवी द्वारा आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन प्रसिद्ध हार्ट सर्जन डॉ. जयकिशन सुथार के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया, जिसमें अस्पताल की पूरी CTVS टीम का सम्मान किया गया।

गाढ़वाला निवासी रामलाल सारण ने बताया कि गंभीर हृदय रोग के चलते उनकी स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई थी, लेकिन बीकानेर हार्ट एंड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सफल बायपास सर्जरी के बाद उन्हें नया जीवन मिला। उन्होंने डॉ. जयकिशन सुथार को भगवान का रूप बताते हुए कहा कि डॉक्टरों और मेडिकल टीम की बदौलत उन्हें और उनके परिवार को नई उम्मीद मिली है।इसी तरह एक और मरीज कमला देवी और उनके परिजनों ने डॉक्टर सुथार के जन्मदिन पर डॉक्टर्स टीम के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर मरीज परिवार एवं गांव के गणमान्य लोगों ने डॉ. जयकिशन सुथार, डॉ. गिरीश तंवर, डॉ. खेताराम सहित पूरी मेडिकल टीम का साफा और माल्यार्पण कर सम्मान किया। समारोह में नर्सिंग ऑफिसर श्रवण जाट चाडी, शंकर, पवित्र चौहान, अर्पण, अभय एवं CTVS टीम के अन्य सदस्यों की सेवाओं की भी सराहना की गई।

देखें वीडियो

आपकों बता दे कि डॉ. जयकिशन सुथार ने 15 नवंबर 2019 से बीकानेर स्थापना दिवस पर ओपन हार्ट सर्जरी की शुरुआत कर चिकित्सा क्षेत्र में नई उपलब्धि स्थापित की। वर्तमान में वे बीकानेर में बायपास CABG, वाल्व रिप्लेसमेंट (MVR, AVR, DVR) तथा बच्चों के हृदय संबंधी जटिल ऑपरेशन जैसे ASD, VSD, PDA और TOF जैसी सर्जरी सफलतापूर्वक कर रहे हैं। डॉ सुथार अब तक 5000 ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर चुके है। इससे बीकानेर सहित आसपास के हजारों मरीजों को इसका लाभ मिला है। वही अब बीकानेर में मरीजों को जयपुर, दिल्ली, गुरुग्राम और अहमदाबाद जैसी महानगरों की सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि बीकानेर में अत्याधुनिक हृदय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होना पूरे संभाग के लिए गर्व की बात है और डॉ. सुथार एवं उनकी टीम लगातार लोगों को नया जीवन देने का कार्य कर रही है।

देखें वीडियो



ताजा खबर