Homeखटाखट स्टोरीBikaner : पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में निरीक्षण कर जयपुर के लिए...

Bikaner : पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में निरीक्षण कर जयपुर के लिए रवाना हुए आयोग अध्यक्ष व्यास

Ads

आपणी हथाई न्यूज़, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास बीकानेर के दो दिवसीय दौरे पर रहे। 6 मार्च को देर शाम बीकानेर पहुंचे जस्टिस व्यास ने 7 मार्च को स्थानीय सर्किट हाउस में जनसुनवाई की इसके अलावा उन्होंने शहर के कई आयोजनों में हिस्सा भी लिया।

आज सुबह जस्टिस व्यास ने पंचायत समिति से साइकिल स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इसके बाद जस्टिस व्यास ने पीबीएम ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। गौरतलब है कि मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास ने अपने पिछले दौरे के दौरान भी पीबीएम अस्पताल का निरीक्षण किया था। ट्रॉमा सेंटर के औचक निरीक्षण के दौरान जस्टिस व्यास ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात जस्टिस व्यास ने जयपुर के लिए प्रस्थान किया।

Ads

ताजा खबर