Homeखटाखट स्टोरीबीकानेर : धरणीधर तालाब में चले पितृ पक्ष पखवाड़े की कल हुई...

बीकानेर : धरणीधर तालाब में चले पितृ पक्ष पखवाड़े की कल हुई हवन के साथ पूर्णाहुति, हर्षोल्लाव तालाब की यज्ञशाला में हुआ हवन

आपणी हथाई न्यूज, कल धरणीधर तालाब में चल रहें पितृ पक्ष पखवाड़े की समाप्ति तर्पण कर्म की पूर्णाहुति से हुई। धरणीधर तालाब पर चला पितृ पक्ष कार्यक्रम पंडित नवरतन व्यास के द्वारा करवाया गया, अंतिम दिन का हवन हर्षोल्लाव तालाब के समीप बने यज्ञशाला में किया गया। पितरों के निमित्त हवन में सैंकड़ो लोगों ने श्रद्धा भाव से आहुतियां दी।
धरणीधर तालाब पर तर्पण काज के लिए मिली सुविधाओं के लिए पंडित नवरतन व्यास और आम जनों ने धरणीधर ट्रस्ट से जुड़े राम किशन आचार्य का आभार व्यक्त किया और कल के हवन कार्यक्रम में सहयोग के लिए हर्षोल्लाव मंदिर ट्रस्ट का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर