


आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर में नयाशहर थाना पुलिस ने कैसीनो पर बड़ी कार्रवाई कर 10 लोगों को दबोचा है। जानकारी के अनुसार नया शहर थाना क्षेत्र के प्रताप बस्ती इलाके में कैसीनो चलने की मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने रेड मार कर 10 लोगों को मौके से दबोच लिया साथ ही पुलिस ने 7 कैसिनो मशीनें भी बरामद की है । इस दौरान लगभग 15 हजार की नकदी भी पुलिस ने जब्त की है ।थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई और आसपास तमाशबीनों की भीड़ भी जमा हो गई। फिलहाल पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और पुलिस द्वारा अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।


