

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर में ज्वेलर्स की दुकान से सोने की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें 6 जून को नया शहर थाना क्षेत्र स्थित जुगल जोड़ी ज्वैलर्स के कपिल सोनी ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया था कि नयाशहर थाने के सामने उसकी जुगल जोड़ी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है और दुकान पर काम करने वाले कारीगर ने दुकान में मौका पाकर करीब 75 ग्राम सोना चोरी करके फरार हो गया।
पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की जानकारी जुटाई और राजू मंडल उर्फ शांतनु करनार व उसके साथ सुबरात अली उर्फ सोबरात को मुंबई के बोरीवाली से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया लाखों का 75 ग्राम सोना भी बरामद किया है।


