

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर पुलिस द्वारा आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कैफे में अवैध रूप से संचालित प्राइवेट केबिन की आड़ में चल रहे खेल का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार कोटगेट थाना क्षेत्र में स्थित ‘चार्ली कैफे’ पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा जहां प्राइवेट केबिन की आड़ में अवैध खेल का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए प्राइवेट केबिन में लगे बेड को तोड़कर हटाए है।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 7 लोगों को राउंडअप किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मौके पर लड़किया भी मौजूद थीं पुलिस लड़कियों से भी जानकारी जुटा रही है।




