आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत नाल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।। जानकारी के अनुसार नाल पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत कावनी चौराहा, जैसलमेर-श्रीगंगानगर बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 10 किलोग्राम डोडा पोस्त आरोपी राजवीर निवासी 3 डीओएल, पुलिस थाना रावला, श्रीगंगानगर निवासी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है।


