
आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर पुलिस द्वारा बीती रात शहर के अंदरूनी क्षेत्र में जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। शहर के बिन्नाणी चौक के पास एक मकान में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने रात लगभग 9:30 बजे रेड मारी। सीओ सिटी श्रवण दास संत के नेतृत्व में एसएचओ कविता पूनिया, एसएचओ धीरेंद्र सिंह सहित लगभग 25 पुलिस कर्मियों ने इस कार्रवाई में हिस्सा लिया।

अचानक क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई देख क्षेत्र में एकबारगी हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों को समझ नहीं आया की हुआ क्या है और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने अपील कर लोगों को वहां से हटाया। सीओ श्रवण दास के अनुसार पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 14 आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया और आरोपियों से 5 लाख 40 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस के अनुसार आरोपी पुरुषोत्तम छंगाणी के मकान में घोड़ी ( पासों पर दांव लगाने का जुआ ) खेल रहे थे।
पुलिस ने इस कार्रवाई में नवरत्न, श्रवण, गिरिराज, वकार यूनुस, बलदेव, राजेश, सुशील, कैलाश, विमल, निर्मल, सचिन, नंदकिशोर, अविनाश व श्रीकांत को पुलिस ने हिरासत में लिया है।


