Homeखटाखट स्टोरीबीकानेर पुलिस द्वारा फरार इनामी अपराधियों व स्थायी वारंटियों के विरुद्ध लगातार...

बीकानेर पुलिस द्वारा फरार इनामी अपराधियों व स्थायी वारंटियों के विरुद्ध लगातार जारी है कार्यवाही

basic ad

फरार इनामी अपराधियों व स्थायी वारंटियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक योगेश यादव तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर अमित कुमार के सुपरविजन में बीकानेर जिले में फरार वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए सुभाष यादव एएसआई के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गयी है। जिले के उच्चाधिकारियों द्वारा विशेष टीम को अधिकाधिक वांछितों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। इस टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों व आसूचना तंत्र के विश्लेषण द्वारा लगातार वांछितों की धरपकड़ की जा रही है। अभियान के तहत गत माह जनवरी 2022 में 43 फरार स्थायी वारंटियों 04 फरार इनामी अपराधियों व 01299 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया। बीकानेर पुलिस द्वारा वांछित इनामी अपराधियों व स्थायी वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।



ताजा खबर