Homeक्राइमBikaner: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशे के खिलाफ  कार्रवाई जारी, पुलिस ने...

Bikaner: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशे के खिलाफ  कार्रवाई जारी, पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोचा

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन मे चल रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत खाजूवाला पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को दबोचा है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो चिट्टा (स्मैक) तस्करों को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ दबोचा है‌। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 6.14 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस  एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।



ताजा खबर