Homeक्राइमBikaner: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर,...

Bikaner: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, यह आंकड़े जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर में बीते तीन महीनों में बीकानेर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई हैं। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जारी आपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है ।है। जानकारी के अनुसार अप्रैल से 30 जून तक 135 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें 171 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है वहीं 2 नाबालिग निरुद्ध किए गए हैं। इन कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 30 करोड़ 75 लाख 54 हजार 705 रुपये कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थों में 4.076 किलो हेरोइन, 7.429 किलो अफीम और 3.71 किलो गांजा बरामद, 540.49 ग्राम स्मैक, 156.16 ग्राम एमडी और 28.82 ग्राम एमडीएमए जब्त, 474.567 किलो डोडा और 50,680 नशीले कैप्सूल शामिल हैं।

इस अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्करों से  13.09 लाख रुपये नकद व 18 कार, 18 मोटरसाइकिल, 3 ट्रक-ट्रेलर, 2 स्कॉर्पियो, 1 कैंपर और 1 बोलेरो भी जब्त की है। पुलिस द्वारा चलाई जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशा तस्करों के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी है।



ताजा खबर