Homeक्राइमBikaner Crime : बीकानेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: हथियार तस्कर दबोचा, 2...

Bikaner Crime : बीकानेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: हथियार तस्कर दबोचा, 2 पिस्टल और 10 कारतूस बरामद

basic ad

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीएसटी और बीछवाल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मध्यप्रदेश के बैतूल निवासी शातिर हथियार तस्कर शिवा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 2 अवैध पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और क्षेत्र में सक्रिय गैंगों श्रवण सोडा गैंग के हथियारों की सप्लाई करता है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी अवैध हथियारों के मामलों में जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से तस्करी में सक्रिय हो गया था। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क, संपर्कों और हथियार सप्लाई की कड़ियों को खंगाल रही है। इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अभियान में पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही।

 



ताजा खबर