पॉलिटिक्स: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर हुए हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, January 20, 2026
Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर हुए हमले के विरोध में...

पॉलिटिक्स: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर हुए हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच…

- Advertisement -Ads

रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की गाड़ी पर कोटा प्रवास के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया था जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पथराव का वीडियो आमजन के साथ साझा किया था। प्रदेश अध्यक्ष पूनिया पर हुए इस हमले और दुर्व्यवहार के खिलाफ आज बीकानेर में शहर एवं देहात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

- Advertisement -Ads

आज जब भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट कार्यालय गए तब वहां एकबारगी स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक हुई हालांकि बाद में मामले को सुलझा लिया गया। गौरतलब है कि लता मंगेशकर के निधन के बाद 2 दिन का राष्ट्रीय शोक चल रहा है जिसके चलते ज्ञापन शांतिपूर्ण तरीके से बिना नारेबाजी के सौंपा गया था लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के चलते कलेक्टर कार्यालय में सीमित संख्या में ही भाजपा कार्यकर्ताओं को जाने की अनुमति दी गई जिसको लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हल्की नोकझोंक हुई।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर