

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, सोमवार को कुछ लोग बीकानेर के जननेता मुरलीधर व्यास की मूर्ति को हटाने रेलवे स्टेशन के आगे जेसीबी और लोहे की चेन लेकर पहुंचे थे। इसी को देखकर किसी ने जननेता मुरलीधर व्यास के परिजनों को सूचना कर दी। इसके बाद मौके पर इस कृत्य का विरोध होना शुरू हुआ तो मौके पर मौजूद कुछ लोग वहां से चले भी गए।
हालांकि इस पूरे मामलें की जिम्मेदारी लेने से रेलवे अधिकारी हिचकिचाते नजर आए। रेल अधिकारियों से इस संबंध में बात हुई तो उन्होंने कहा कि हमने मूर्ति हटाने की कोई परमिशन नही दी है।
आपकों बता दे कि स्टेशन का नवनिर्माण करने वाली कम्पनी ने ही इस प्रतिमा को हटाया है। दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच कुछ मजदूरों ने मूर्ति के गले में चेन डाली और नीचे लगे नट बोल्ट खोलने शुरू कर दिए। मूर्ति के नीचे लगे स्ट्रक्चर को भी इस दौरान तोड़ा गया है।
ऐसा माना जा रहा है कि रेलवे नवीनीकरण के चलते इस मूर्ति को कही और जगह शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है। आपकों बता दे कि बीकानेर रेलवे स्टेशन का 500 करोड़ की ज्यादा लागत से रिनोवेशन करवाया जा रहा है।


