
आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में अवैध मादक पदार्थ, हथियार व वांछित व संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई कर तीन अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा के निर्देशन व पवन कुमार भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एव सतर्कता, रेंज बीकानेर व संदीप पूनियां, प्रभारी रेंज स्पेशल टीम के सुपरविजन में दिनांक 09.01.2026 बीकानेर रेंज स्पेशल टीम व पुलिस थाना लूणकरणर जिला बीकानेर के समन्वय से पुलिस थाना महाजन थानान्तर्गत अवैध डोडा पोस्त 20 किलो 15 ग्राम व एक कार को जब्त कर जगतार सिंह पुत्र गुरूसेवक जाति मजबी सिख उम्र 26 साल निवासी रूगवाना तहसील काला वाली जिला सिरसा पुलिस थाना बडर गुढ़ा, मलकीत सिंह पुत्र सोफीराम जाति मजबी सिख उम्र 45 साल व निवासी रूसुरेश पुत्र छगनाराम जाति मेघवाल उम्र 26 साल निवासी रूगवाना तहसील काला वाली जिला सिरसा पुलिस थाना बडर गुढ़ा को गिरफ्तार किया है।


