Bikaner : बिन बताएं घर से निकले रश्मित के घर लौटने से लौटी खुशियां भी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : बिन बताएं घर से निकले रश्मित के घर लौटने से...

Bikaner : बिन बताएं घर से निकले रश्मित के घर लौटने से लौटी खुशियां भी

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र से बिना बताए घर से निकला युवक रश्मित व्यास आज शाम को मिल गया है। रश्मित को गंगाशहर चौराहे के पास से उसके पिता अनिरुद्ध व्यास स्वयं घर लेकर आए, रश्मित ने अपने पिता को किसी दूसरे नंबर से फोन पर खुद के गंगाशहर चौराहे पर होने की बात कही थी, पिता स्वयं बाइक से रश्मित को घर लेकर आए।

- Advertisement -Ads

रश्मित ठीक है, घर से बिन बताए क्यों गया था अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है, आज दिन भर से शहरवासी रश्मित के लिए बैचेन हो रहें थे, सोशल मीडिया पर रश्मित के फोटोज वायरल हो रहें थे, अब रश्मित मिल गया है, परिजनों ने अब चैन की सांस ली है और परिवार में ख़ुशी की लहर है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर