HomeबीकानेरBikaner: रोटरी क्लब बीकानेर सिटी में नए पदाधिकारियों की घोषणा,सरजू नारायण पुरोहित...

Bikaner: रोटरी क्लब बीकानेर सिटी में नए पदाधिकारियों की घोषणा,सरजू नारायण पुरोहित बने अध्यक्ष व रीतेश पुरोहित को मिली सचिव पद की जिम्मेदारी

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, रोटरी क्लब बीकानेर सिटी की एक विशेष बैठक में कार्यकाल 2025-2026 के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से रोटेरियन सरजू नारायण पुरोहित को क्लब का अध्यक्ष और रोटेरियन रीतेश व्यास को सचिव नियुक्त किया गया।con..

यह नियुक्तियां क्लब की वार्षिक आम सभा में की गईं, जिसमें सभी सदस्यगण ससम्मान उपस्थित रहे। सभी ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और क्लब की सेवा गतिविधियों को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने की आशा व्यक्त की।

नव-नियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन सरजू नारायण पुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि वह सामाजिक सेवा और क्लब के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सचिव रोटेरियन रीतेश पुरोहित ने भी संगठनात्मक कार्यों को पारदर्शिता और सक्रियता से निभाने का आश्वासन दिया।

क्लब की यह बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और आने वाले वर्ष की योजनाओं पर भी व्यापक चर्चा की गई।



ताजा खबर