Bikaner : सेन और भाटी को मिली नई जिम्मेदारी,विश्व हिंदू परिषद ने किया कार्यकारिणी विस्तार - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, February 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : सेन और भाटी को मिली नई जिम्मेदारी,विश्व हिंदू परिषद ने...

Bikaner : सेन और भाटी को मिली नई जिम्मेदारी,विश्व हिंदू परिषद ने किया कार्यकारिणी विस्तार

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,विश्व हिन्दू परिषद की एक दिवसीय विभाग बैठक आज शकुंतला भवन बीकानेर में आयोजित की गई। बैठक में प्रान्त संगठन मन्त्री ईश्वर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एक धुरी की तरह कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की और प्रयासरत रहना चाहिए। ईश्वर जी ने नियमितता को संगठन विस्तार का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि परिषद की स्थापना को 60 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है।

- Advertisement -Ads

 

 

आगामी 2 वर्षों को षष्टि पूर्ति वर्ष के रूप में मनाते हुए हमें संगठन को और अधिक मजबूती और विस्तार देने हेतु प्रयास करना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक हितेश ने कहा कि संगठन विकास के लिए कार्यकर्ता का विकास अत्यावश्यक है जो स्वाध्याय से सम्भव है। विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त उपाध्यक्ष अशोक जी परिहार ने संगठन का विस्तार करते हुए विनोद जी सेन को महानगर मन्त्री, ऋषिराज सिंह भाटी को महानगर उपाध्यक्ष, रामलाल प्रजापत को महानगर धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख का दायित्व सौंपा।

 

बैठक में विहिप प्रान्त सह प्रचार प्रमुख चेतन पँवार, विभाग मंत्री महावीर सिंह राजपुरोहित, विभाग बजरंग दल संयोजक दुर्गा सिंह, महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय खजांची, सह कोषाध्यक्ष किशोर बांठिया, सह प्रचार प्रमुख संजय जोशी सहित बीकानेर, खाजूवाला, पूगल, नोखा इत्यादि से विभाग के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर