धर्मधारा:बीकानेर सहित प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है शीतलाष्टमी पर्व - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीधर्मधारा:बीकानेर सहित प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है शीतलाष्टमी पर्व

धर्मधारा:बीकानेर सहित प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है शीतलाष्टमी पर्व

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, बीकानेर सहित पूरे प्रदेश में आज शीतला अष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। होली के 8 दिन बाद आने वाली अष्टमी को हर साल शीतलाष्टमी पर्व के रूप में मनाया जाता है। उत्तर भारत विशेषकर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शीतलाष्टमी पर्व पर लोग माता के बासी भोग लगाकर बासी भोजन करते हैं।

- Advertisement -Ads

 

बीकानेर में आज शीतला अष्टमी पर्व पर शीतला माता के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। शीतला माता मंदिर में भक्त माता के पानी चढ़ा कर उन्हें बासी भोग लगाया। आज शहर के लगभग हर घर में कल बनाया गया भोजन आज खाया गया जिसमें बाजरे के आटे से बनी राबड़ी, बाजरे के आटे से बने खाकरे, मोगर पूड़ी, बेसन पूड़ी, गुड से बना हलवा, दही और अन्य व्यंजन माता के भोग लगा कर खाया गया।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर