Homeक्राइमBikaner : तस्करों ने बदला तरीका ! होंडा सिटी कार को एस्कॉर्ट...

Bikaner : तस्करों ने बदला तरीका ! होंडा सिटी कार को एस्कॉर्ट दे रही थी स्विफ्ट कार, 2 तस्कर गिरफ्तार एक हुआ फरार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और तस्करों की गतिविधियों को लेकर लगातार रेंज पुलिस अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बीकानेर रेंज स्पेशल रेंज टीम ने कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदाथे से भरी होंडा सिटी कार व दो तस्करों को दबोचा है।

 

जानकारी के अनुसार,शनिवार को रेंज की स्पेशल टीम ने पुलिस थाना राजियासर में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक होंडा सिटी कार में अवैध डोडा पोस्त भर कर ले जा रहे है। इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कार को एस्कॉर्ट कर रही स्विफ्ट कार के साथ होंडा सिटी कार के अंदर से 87 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ सहित जब्त कर दो तस्कर अशोक पुत्र बंशीलाल, अनिल पुत्र मोहनराम को दबोचा। जबकि सुनील पुत्र ओमप्रकाश् रेण मल्लार मौके से फरार हो गया। पुलिस इनसे पुछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है।



ताजा खबर