Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर एक स्पा सेंटर में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार जेएनवी पुलिस ने जयपुर रोड़ पेट्रोल पंप के पास स्थित फॉरएवर न्यू गोल्डन स्पा नामक एक स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को मौके से कई आपतिजनक सामान भी बरामद हुआ है। इस मामलें में पुलिस ने स्पा संचालिका सहित 4 लोगों को हिरासत में लिया है और उन सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी हैं


