Homeक्राइमBikaner : गंगाशहर में झपटमारों का आतंक ! तीन अलग-अलग वारदातों को...

Bikaner : गंगाशहर में झपटमारों का आतंक ! तीन अलग-अलग वारदातों को दिया अंजाम

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में झपटमारों का आतंक है। इस थाना क्षेत्र में बीते सोमवार और मंगलवार को तीन छीना झपटी के मामलें सामने आये है वही इन मामलों के झपटमार अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है।

 

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को गांधी चौक से बोथरा चौक की ओर पैदल जा रहे एक युवक का बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए वही मंगलवार गांधी चौक बाजार की ओर से दिहाड़ी कर लौट रहे मुकेश बिहारी के साथ भी छीना झपटी का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने मुकेश के हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए ।

 

वही एक अन्य मामलें में सुजानदेसर स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे जीतू जी कुंआ क्षेत्र निवासी रूपचंद कुम्हार को भी बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। दो युवक रूपचंद के हाथ से मोबाइल छीनकर रफ्फूचक्कर हो गए।

 

गंगाशहर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी वारदातों के बावजूद अब तक किसी पीड़ित ने कोई रिपोर्ट थाने में नही दी है। अगर समय रहते ऐसे झपटमारों पर अंकुश नही लगाया गया तो वारदातों में और इजाफा हो सकता है।



ताजा खबर