Bikaner: बड़ी लघु उद्योग को पहचान दिलाने वाली भगवती देवी अग्रवाल का हुआ निधन, शिक्षा मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला सहित... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
HomeबीकानेरBikaner: बड़ी लघु उद्योग को पहचान दिलाने वाली भगवती देवी अग्रवाल का...

Bikaner: बड़ी लघु उद्योग को पहचान दिलाने वाली भगवती देवी अग्रवाल का हुआ निधन, शिक्षा मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला सहित…

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, युवा समाजसेवी रमेश अग्रवाल कालू की माता भगवती देवी अग्रवाल का मंगलवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष की थी तथा लंबे समय से अस्वस्थ थी। उनका घर पर ही इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार प्रातः नत्थूसर गेट के बाहर स्थित हाडी कुंडी श्मशान गृह में किया जाएगा। भगवती देवी अग्रवाल को बीकानेर में बड़ी लघु उद्योग की प्रणेता माना जाता है। उन्होंने लगभग 30 साल पूर्व बड़ी और पापड़ का व्यवसाय लघु उद्योग के रूप में किया था। वह अपने पीछे तीन पुत्रों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, महेंद्र कल्ला, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर