HomeबीकानेरBikaner : फैक्ट्री में काम कर रहे व्यक्ति की गर्दन आई मशीन...

Bikaner : फैक्ट्री में काम कर रहे व्यक्ति की गर्दन आई मशीन में, मौके पर हुई मौत

आपणी हथाई न्यूज, गुरुवार की शाम रानी बाजार इंडस्ट्री एरिया में ऊन फैक्ट्री में काम कर रहे भीलवाड़ा निवासी भंवर सिंह राजपूत पुत्र राम सिंह राजपूत की रोल हो रही मशीन में गर्दन आ जाने से मौत हो गई।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी बाजार पांच नंबर गली स्थित ऊन की फैक्ट्री में भंवर सिंह राजपूत काम करता करता है ।कल शाम ऊन को एक मशीन रोल करके आगे बढ़ाया जा रहा था, इस दौरान भंवर सिंह जब काम कर रहा था तो उसकी बनियान मशीन में आ गई। मशीन की स्पीड अधिक होने की वजह से युवक का खुद पर काबू नहीं रहा और उसकी गर्दन मशीन के अंदर आ गई। जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई ।

 

 

इस हादसे के बाद कारखाने के अंदर हड़कम्प मच गया साथी मजदूर संभालते  तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी मिलने के बाद कोटगेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।



ताजा खबर