Homeखटाखट स्टोरीBikaner : पीबीएम की सुरक्षा का जिम्मा गलत हाथों में ? सुरक्षा...

Bikaner : पीबीएम की सुरक्षा का जिम्मा गलत हाथों में ? सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी में वार्ड में चोरी की वारदात

आपणी हथाई न्यूज़,संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाएं अस्पताल प्रबंधन की कलई खोल रहे हैं। चाक चौबंद सुरक्षा का दावा करने वाला अस्पताल प्रशासन अस्पताल में बढ़ रही चोरियों की घटनाओं पर मौन नजर आ रहा है।

बड़ा सवाल यह है कि ढाई सौ से
ज्यादा सुरक्षा पॉइंट और लंबा चौड़ा सुरक्षा कर्मियों का लाव लश्कर होने के बावजूद पीबीएम में बढ़ रही चोरियों का का जिम्मेदार कौन है ?

यह सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अस्पताल प्रशासन द्वारा सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है बावजूद इसके अस्पताल में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है।

संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में कल रात एच वार्ड में दो मरीजों के साथ चोरी की घटना घटित हुई जिसमें एक मरीज के बिस्तर के नीचे से बैग गायब हो गया। दिल्ली निवासी मरीज महेंद्र ने बताया कि बैग में एक मोबाइल, 20000 रुपए और एक जोड़ी पायल थी। इसके अलावा उसी वक़्त धरणीधर जनता प्याऊ निवासी मरीज रामसिंह चौहान को कि जेब से चोरों ने मोबाइल चोरी कर लिया।

मरीज का आरोप है कि जब इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन को सूचित किया गया तो उनकी बात गंभीरता से नहीं ली गई इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।



ताजा खबर